अनंत तांतेड़ ने 10 लाख रुपये के लोन से 'द इंडियन गैराज कंपनी' (TIGC) की शुरुआत की थी। यह ब्रांड अब करोड़ों का कारोबार कर रहा है। कंपनी पुरुषों और महिलाओं के कपड़े बेचती है। अनंत ने ऑनलाइन बिक्री बढ़ाकर अपने कारोबार को फैलाया।

नई दिल्ली: अनंत तांतेड़ मूल रूप से इंदौर के रहने वाले हैं। वह एक ऐसे उद्यमी हैं जिन्होंने अपनी दूरदर्शिता और कड़ी मेहनत से सफल फैशन ब्रांड खड़ा किया है। उनका परिवार पहले से ही कपड़ा व्यवसाय से जुड़ा था। लेकिन, अनंत ने अपना खुद का रास्ता बनाने का फैसला किया। करीब 13 साल पहले 23 साल की उम्र में अनंत इस दिशा में बढ़ गए थे। उन्होंने सरकार की एक योजना के तहत 10 लाख रुपये का लोन लिया। इससे उन्होंने बेंगलुरु के कोरमंगला में 'द इंडियन गैराज कंपनी' (TIGC) की शुरुआत की। शुरुआत में उनके साथ केवल चार लोग थे। आज, TIGC एक बड़ा ब्रांड बन गया है। इसका टर्नओवर करोड़ों में है। TIGC डिजाइनर-क्वालिटी के कपड़े किफायती दामों पर बेचती है। आइए, यहां अनंत तांतेड़ की सफलता के सफर के बारे में जानते हैं।
संबंधित स्टोरीज़
सीमित पूंजी से शुरुआत
अनंत तांतेड़ TIGC के मालिक हैं। वह इंदौर के रहने वाले हैं। उनके पिता कपड़ों के डिस्ट्रीब्यूटर थे। अनंत ने कॉलेज के आखिरी साल में सरप्लस शर्ट बेची थीं। इससे उन्हें बिजनेस का अनुभव मिला। लगभग 13 साल पहले जब अनंत तांतेड़ सिर्फ 23 साल के थे, उन्होंने अपने खुद के कपड़ों का ब्रांड लॉन्च करने का महत्वाकांक्षी कदम उठाया। उस समय उनके पास बड़ी पूंजी नहीं थी। इसलिए उन्होंने सरकार की एक योजना के तहत 10 लाख रुपये का लोन लिया। इसी सीमित पूंजी के साथ उन्होंने बेंगलुरु के कोरमंगला में एक छोटे से दफ्तर में 'द इंडियन गैराज कंपनी' (TIGC) की शुरुआत की। उनके साथ शुरुआत में सिर्फ चार लोग थे।
चुनौतियों का करना पड़ा सामना
Tags:
Business